हुंदै इंडिया ने गोल्फ खिलाड़ी अदिति अशोक के साथ साझेदारी की

By भाषा | Updated: December 22, 2021 20:19 IST2021-12-22T20:19:50+5:302021-12-22T20:19:50+5:30

Hyundai India partners with golfer Aditi Ashok | हुंदै इंडिया ने गोल्फ खिलाड़ी अदिति अशोक के साथ साझेदारी की

हुंदै इंडिया ने गोल्फ खिलाड़ी अदिति अशोक के साथ साझेदारी की

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर वाहन विनिर्माता कंपनी हुंदै मोटर्स इंडिया ने बुधवार को कहा कि उसने गोल्फ की जानी मानी खिलाड़ी अदिति अशोक के साथ दो साल की अवधि के लिए साझेदारी की है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस साझेदारी के तहत अशोक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में हुंदै ब्रांड का प्रतिनिधित्व करेंगी।

हुंदै मोटर्स इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी एस एस किम ने कहा, ‘‘अदिति अशोक के साथ हमारा जुड़ना लोगों विशेषकर महिला खिलाड़ियों को प्रेरित करने के हमारी ब्रांड के दृष्टिकोण को दिखाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Hyundai India partners with golfer Aditi Ashok

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे