कश्मीर पर सोशल मीडिया पोस्ट के बाद हुंडई इंडिया ने जारी किया बयान, जानें क्या है पूरा मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 6, 2022 22:36 IST2022-02-06T22:34:38+5:302022-02-06T22:36:15+5:30

कंपनी हुंडई मोटर इंडिया की भारत इकाई ने एक बयान साझा किया है। पाकिस्तान हुंडई ने 5 फरवरी को एक पोस्ट किया था। इसको लेकर हंगामा शुरू हुआ।

Hyundai India issues statement after social media post on Kashmir kicks up row | कश्मीर पर सोशल मीडिया पोस्ट के बाद हुंडई इंडिया ने जारी किया बयान, जानें क्या है पूरा मामला

हम जीरो टॉलरेंस नीति पर विश्वास करते हैं।

Highlightsकंपनी ने ट्विटर और फेसबुक दोनों पोस्ट को हटा दिया।कंपनी ने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल के जरिए एक बयान जारी किया है। हुंडई ने कहा कि भारत हमारा दूसरा घर है।

नई दिल्लीः पाकिस्तानहुंडई के पोस्ट पर सोशल मीडिया पर घमासान मच गया। कश्मीर पर किए गए पोस्ट के कारण ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी हुंडई को लेकर बवाल बढ़ गया। लोगों ने विरोध जताना शुरू कर दिया। ट्विटर हैंडल से किए गए एक ट्वीट को लेकर रविवार दोपहर भारतीय सोशल मीडिया पर गुस्सा फूट पड़ा।

कंपनी ने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल के जरिए एक बयान जारी किया है। हुंडई मोटर इंडिया ने कहा कि पिछले 25 से अधिक सालों से भारतीय बाजार के लिए प्रतिबद्ध है और हम राष्ट्रवाद का सम्मान करने के लिए मजबूत लोकाचार के लिए मजबूती से खड़े हैं। हुंडई मोटर इंडिया को जोड़ने वाली अवांछित सोशल मीडिया पोस्ट इस महान देश के प्रति हमारी अद्वितीय प्रतिबद्धता और सेवाओं को ठेस पहुंचा रही है।

हुंडई ने कहा कि भारत हमारा दूसरा घर है। हम जीरो टॉलरेंस नीति पर विश्वास करते हैं। हम इसकी कड़ी आलोचना करते हैं। हम इंडिया के प्रति कमिटमेंट हैं और इस देश के लोगों के साथ खड़े रहेंगे और काम करते रहेंगे।

 

पाकिस्तान के 'कश्मीर एकजुटता दिवस' के उपलक्ष्य में किए गए ट्वीट में लिखा है, "आइए हम अपने कश्मीरी भाइयों के बलिदान को याद करें और उनके समर्थन में खड़े हों, क्योंकि वे आजादी के लिए संघर्ष जारी रखते हैं।" कैप्शन को एक पोस्टर के साथ साझा किया गया था, जिसमें डल झील की तस्वीर थी और 'कश्मीर' शब्द पीले रंग में लिखा था और शीर्ष पर कांटेदार तारों से ढका हुआ था।

Web Title: Hyundai India issues statement after social media post on Kashmir kicks up row

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे