लाइव न्यूज़ :

घरों की कीमतों में बढ़ोतरी के मामले में हैदराबाद दुनिया में 128वें स्थान पर

By भाषा | Updated: December 27, 2021 20:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर घरों की कीमतों में बढ़ोतरी के मामले में हैदराबाद दुनिया में 128वें स्थान पर है। नाइट फ्रैंक इंडिया की सोमवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

इस सूची में तुर्की का शहर इजमिर पहले स्थान पर है। वहां मकानों के दाम 34.8 प्रतिशत बढ़े हैं। उसके बाद 33.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ न्यूजीलैंड के वेलिंग्टन का स्थान है।

नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट ‘वैश्विक आवासीय शहरों का सूचकांक तीसरी तिमाही-2021’ में कहा गया है कि 2021 की तीसरी तिमाही में वैश्विक स्तर पर 150 शहरों में घरों के दाम सालाना आधार पर औसतन 10.6 प्रतिशत बढ़े हैं। यह 2005 की पहली तिमाही के बाद कीमतों में सबसे तेज वृद्धि है।

सालाना आधार पर कीमतों में ढाई प्रतिशत की वृद्धि के साथ हैदराबाद 128वें स्थान पर है।

चेन्नई 2.2 प्रतिशत की वृद्धि के साथ सूची में 131वें, कोलकाता 1.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 135वें और अहमदाबाद 0.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 139वें स्थान पर है।

मुंबई सूची में 146वें स्थान पर है। वहां घरों के दाम 1.8 प्रतिशत घटे हैं। वहीं बेंगलुरु में घरों के दाम सालाना आधार पर 0.2 प्रतिशत कम हुए हैं और वह सूची में 140वें स्थान पर है। दिल्ली में भी घर 0.7 प्रतिशत सस्ते हुए हैं और यह सूची में 142वें स्थान पर है। पुणे में आवासीय संपत्तियों की कीमतों में 1.5 प्रतिशत की गिरावट आई है और वह सूची में 144वें स्थान पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस