लाइव न्यूज़ :

संकर धान बीज: कोर्टेवा ने बिहार, झारखंड में 90 हजार महिला किसानों को किया प्रशिक्षित

By भाषा | Updated: November 5, 2020 23:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर वैश्विक कृषि कंपनी, कोर्टेवा एग्रीसाइंस धीरे-धीरे बिहार और झारखंड में अपने संकर (हाइब्रिड) धान के बीज व अन्य उत्पादों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। इन क्षेत्रों में उसने करीब 90,000 महिला किसानों को संकर बीज उगाने तथा रोपाई के बाद की देखभाल के संबंध में प्रशिक्षण दिया है।

ये ग्रामीण महिलाएं पारंपरिक तरीके से खुद से तैयार किये गये या पिछली फसल से बचाये गये धान बीज (इनब्रेड राइस) को परंपरिक तरीके से उगा रही थीं। अब, उन्हें सीधे चावल बीज (डीएसआर) तकनीक का उपयोग करके भी संकर बीज उगाने के लिए प्रशिक्षित किया गया है। डीएसआर तकनीक में धान की पौध तैयार कर उसकी रुपाई के बजाय सीधा बीज ही बोया जाता है।

कोर्टेवा एग्रीसाइंस की विपणन निदेशक (दक्षिण एशिया) अरुणा राचकोंडा ने पीटीआई-भाषा को बताया, "इन महिला किसानों ने प्रशिक्षण के बाद वर्ष 2020-21 के चालू खरीफ सत्र में लगभग 10,000 एकड़ में संकर धान के बीज बोए हैं।"

इसके अलावा, राचकोंडा ने कहा कि 90,000 महिला किसानों में से लगभग 20 प्रतिशत अब डीएसआर तकनीक में प्रशिक्षित हो चुकी हैं। जिसे कंपनी एक संरचित और टिकाऊ प्रारूप में बढ़ावा दे रही है।

उन्होंने कहा, "भारत में, हम एक यांत्रिक बुवाई मशीन को प्रोत्साहित कर रहे हैं, जो ट्रैक्टर पर रखा जाता है। हम बताते हैं कि एक एकड़ के लिए कितने बीजों की आवश्यकता होती है।’’

बिहार और झारखंड में तीन साल की अवधि के लिए अलग से महिला किसानों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। कंपनी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के अन्य धान उत्पादक क्षेत्रों में इसी तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रही है, जहां पुरुष और महिला किसानों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?