लाइव न्यूज़ :

एचयूएल का शुद्ध मुनाफा 10.7 प्रतिशत बढ़कर 2,100 करोड़ रुपये, शुद्ध बिक्री 13 प्रतिशत बढ़ी

By भाषा | Updated: July 22, 2021 21:15 IST

Open in App

दिल्ली, 22 जुलाई एफएमसीजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) ने बृहस्पतिवार को कहा कि जून 2021 को समाप्त हुई चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 10.7 प्रतिशत बढ़कर 2,100 करोड़ रुपये हो गया।

यह वृद्धि कोविड-19 महामारी के कारण चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद बिक्री में बढ़ोतरी के चलते हासिल हुई। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 1,897 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

एचयूएल ने शेयर बाजार को बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी शुद्ध बिक्री 13.49 प्रतिशत बढ़कर 11,966 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले इसी अवधि में 10,570 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के मुताबिक कोविड महामारी की दूसरी लहर के चलते चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच एचयूएल ने जोरदार प्रदर्शन किया और घरेलू उपभोक्ता वृद्धि 12 प्रतिशत और कर पश्चात मुनाफा 10 प्रतिशत बढ़ा।

कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में उसका कुल खर्च 9,546 करोड़ रुपये था। एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 8,324 करोड़ रुपये था।

एचयूएल के सीएमडी संजीव मेहता ने कहा, ‘‘चुनौतीपूर्ण माहौल में हमने शुद्ध लाभ और शुद्ध आय में मजबूत प्रदर्शन किया है। इस तिमाही में हमारा प्रदर्शन लचीला रहा है और हमारी क्षमताओं, हमारे संचालन में कुशलता, हमारे पोर्टफोलियो की आंतरिक ताकत को दर्शाता है।’’

मेहता ने आगे कहा कि वह मांग में सुधार को लेकर आशावादी बने हुए हैं।

समीक्षाधीन तिमाही में घरेलू रखरखाव की वस्तुओं, सौदर्य उत्पाद और निजी देखभाल खंड, तीनों में वृद्धि दो अंकों में रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें