लाइव न्यूज़ :

एचयूएल का शुद्ध मुनाफा 10.7 प्रतिशत बढ़कर 2,100 करोड़ रुपये, शुद्ध बिक्री 13 प्रतिशत बढ़ी

By भाषा | Updated: July 22, 2021 17:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जुलाई एफएमसीजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) ने गुरुवार को कहा कि जून 2021 को समाप्त हुई चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका संचयी शुद्ध लाभ 10.7 प्रतिशत बढ़कर 2,100 करोड़ रुपये हो गया।

यह वृद्धि कोविड-19 महामारी के कारण चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद बिक्री में बढ़ोतरी के चलते हासिल हुई।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 1,897 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

एचयूएल ने शेयर बाजार को बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी शुद्ध बिक्री 13.21 प्रतिशत बढ़कर 11,966 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले इसी अवधि में 10,570 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के मुताबिक कोविड महामारी की दूसरी लहर के चलते चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच एचयूएल ने जोरदार प्रदर्शन किया और घरेलू उपभोक्ता वृद्धि 12 प्रतिशत और कर पश्चात मुनाफा 10 प्रतिशत बढ़ा।

कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में उसका कुल खर्च 9,546 करोड़ रुपये था। एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 8,324 करोड़ रुपये था।

एचयूएल के सीएमडी संजीव मेहता ने कहा, ‘‘चुनौतीपूर्ण माहौल में हमने शुद्ध लाभ और शुद्ध आय में मजबूत प्रदर्शन किया है। इस तिमाही में हमारा प्रदर्शन लचीला रहा है और हमारी क्षमताओं, हमारे संचालन में कुशलता, हमारे पोर्टफोलियो की आंतरिक ताकत को दर्शाता है।’’

मेहता ने आगे कहा कि वह मांग में सुधार को लेकर आशावादी बने हुए हैं।

समीक्षाधीन तिमाही में घरेलू रखरखाव की वस्तुओं, सौदर्य उत्पाद और निजी देखभाल खंड, तीनों में वृद्धि दो अंकों में रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?