लाइव न्यूज़ :

निवेशकों और उद्योग के हितधारकों के लिए भारत में काफी अवसर : सीतारमण

By भाषा | Updated: October 17, 2021 15:19 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

न्यूयॉर्क, 17 अक्टूबर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को नए सिरे से तैयार किया जा रहा है, जिससे भारत में सभी निवेशकों तथा उद्योग के हितधारकों के लिए काफी अवसर हैं।

सीतारमण ने शनिवार को उद्योग मंडल फिक्की तथा अमेरिका-भारत रणनीतिक मंच द्वारा आयोजित गोलमेज में वैश्विक उद्योग जगत के दिग्गजों तथा निवेशकों से कहा, ‘‘वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला के पुन:नियोजन तथा भारत के स्पष्ट रुख अपनाने वाले नेतृत्व की वजह से सभी निवेशकों तथा उद्योग के हितधारकों के लिए हमारे देश में काफी अवसर हैं।’’

सीतारमण वाशिंगटन डीसी की अपनी यात्रा के बाद शुक्रवार की देर रात यहां पहुंचीं। वाशिंगटन डीसी में उन्होंने विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की वार्षिक बैठकों में भाग लिया।

उन्होंने कहा कि भारत में स्टार्ट-अप कंपनियां काफी तेजी से बढ़ी हैं और अब इनमें से कई पूंजी बाजार से धन जुटा रही हैं। इस साल ही करीब 16 स्टार्ट-अप यूनिकॉर्न क्लब में शामिल हुई हैं।

यूनिकॉर्न से आशय एक अरब डॉलर से अधिक के मूल्यांकन से है।

वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘भारत ने चुनौतीपूर्ण समय में भी डिजिटलीकरण का पूरा लाभ उठाया है।’’

वित्त मंत्रालय ने ट्वीट कर सीतारमण के हवाले से कहा कि वित्तीय क्षेत्र में प्रौद्योगिकी की वजह से वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिल रहा है। वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनियां इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

सीतारमण ने शनिवार को यहां मास्टरकार्ड के कार्यकारी चेयरमैन अजय बंगा और मास्टरकार्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) माइकल मीबैक, फेडेक्स कॉरपोरेशन के अध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) राज सुब्रमण्यम, सिटी की सीईओ जेन फ्रेजर और आईबीएम के चेयरमैन एवं सीईओ अरविंद कृष्णा, प्रूडेंशियल फाइनेंस इंक के अंतरराष्ट्रीय कारोबार प्रमुख स्कॉट स्लीस्टर और लेगाटम के मुख्य निवेश अधिकारी फिलिप वासिलियो से भी मुलाकात की।

बंगा ने इस बैठक के बाद कहा कि भारत अपने सतत सुधारों की वजह से मजबूत राह पर है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं विशेष रूप से उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना से काफी प्रभावित हूं।’’

मीबैक ने कहा कि मास्टरकार्ड भारत में निवेश करना जारी रखेगी।

वित्त मंत्रालय ने कहा कि सुब्रमण्यम के साथ वित्त मंत्री की बैठक में हाल ही में शुरू की गई पहल राष्ट्रीय अवसंरचना मास्टर प्लान 'गति शक्ति' और भारत के तीसरे सबसे बड़े स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र और तेजी से आगे बढ़ रही स्टार्ट-अप कंपनियों पर चर्चा हुई।

सुब्रमण्यम ने कहा, ‘‘भारत में फेडएक्स का कारोबार काफी तेजी से बढ़ रहा है। भारत को लेकर हम काफी उत्साहित हैं। यह तथ्य कि हमारे पास वैश्विक हवाई नेटवर्क है, सिर्फ इस वजह से हम भारत में जरूरत होने पर कोविड-19 से संबंधित सामग्री पहुंचा सकते हैं।’’

फ्रेजर ने कहा कि सिटी का भारत में काफी गौरवशाली और मजबूत इतिहास रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘आपूर्ति श्रृंखला में बाधा को लेकर चिंता है, लेकिन यह स्थिति पूरी दुनिया में है।’’

उन्होंने कहा कि भारत ने जो डिजिटीकरण किया है वह वास्तव में प्रभावशाली है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत डिजिटल व्यापार और डिजिटल सेवाओं का एक प्रमुख केंद्र होगा।’’

वित्त मंत्री ने स्लीस्टर के साथ बैठक में पूंजी बांड बाजार में सुधार, निवेशक चार्टर और अन्य उपायों पर बातचीत की।

लेगाटम के वासिलियो के साथ वित्त मंत्री की बैठक में मजबूत संरचनात्मक वृद्धि तथा कंपनी के भारत में निवेश पर चर्चा हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?