लाइव न्यूज़ :

सभी निवेशकों और उद्योग के हितधारकों के लिए भारत में काफी अवसर : सीतारमण

By भाषा | Updated: October 17, 2021 10:23 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

न्यूयॉर्क, 17 अक्टूबर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को नए सिरे से तैयार किया जा रहा है जिससे भारत में सभी निवेशकों तथा उद्योग के हितधारकों के लिए काफी अवसर हैं।

सीतारमण ने शनिवार को उद्योग मंडल फिक्की तथा अमेरिका-भारत रणनीतिक मंच द्वारा आयोजित गोलमेज में वैश्विक उद्योग जगत के दिग्गजों तथा निवेशकों से कहा, ‘‘वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला के पुन:नियोजन तथा भारत के स्पष्ट रुख अपनाने वाले नेतृत्व की वजह से सभी निवेशकों तथा उद्योग के हितधारकों के लिए हमारे देश में काफी अवसर हैं।’’

सीतारमण वाशिंगटन डीसी की अपनी यात्रा के बाद शुक्रवार की देर रात यहां पहुंचीं। वाशिंगटन डीसी में उन्होंने विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की वार्षिक बैठकों में भाग लिया।

उन्होंने कहा कि भारत में स्टार्टअप कंपनियां काफी तेजी से बढ़ी हैं और अब इनमें से कई पूंजी बाजार से धन जुटा रही हैं। इस साल ही करीब 16 स्टार्टअप यूनिकॉर्न क्लब में शामिल हुई हैं।

यूनिकॉर्न से आशय एक अरब डॉलर से अधिक के मूल्यांकन से है।

वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘भारत ने चुनौतीपूर्ण समय में भी डिजिटलीकरण का पूरा लाभ उठाया है।’’

वित्त मंत्रालय ने ट्वीट कर सीतारमण के हवाले से कहा कि वित्तीय क्षेत्र में प्रौद्योगिकी की वजह से वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिल रहा है। वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनियां इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

सीतारमण ने शनिवार को यहां मास्टरकार्ड के कार्यकारी चेयरमैन अजय बंगा और मास्टरकार्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) माइकल मीबैक, फेडेक्स कॉरपोरेशन के अध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) राज सुब्रमण्यम, सिटी की सीईओ जेन फ्रेजर और आईबीएम के चेयरमैन एवं सीईओ अरविंद कृष्णा, प्रूडेंशियल फाइनेंस इंक के अंतरराष्ट्रीय कारोबार प्रमुख स्कॉट स्लीस्टर और लेगाटम के मुख्य निवेश अधिकारी फिलिप वासिलियो से भी मुलाकात की।

बंगा ने इस बैठक के बाद कहा कि भारत अपने सतत सुधारों की वजह से मजबूत राह पर है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं विशेष रूप से उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना से काफी प्रभावित हूं।’’

मीबैक ने कहा कि मास्टरकार्ड भारत में निवेश करना जारी रखेगी।

सुब्रमण्यम ने कहा, ‘‘भारत में फेडएक्स का कारोबार काफी तेजी से बढ़ रहा है। भारत को लेकर हम काफी उत्साहित हैं। यह तथ्य कि हमारे पास वैश्विक हवाई नेटवर्क है, सिर्फ इस वजह से हम भारत में जरूरत होने पर कोविड-19 से संबंधित सामग्री पहुंचा सकते हैं।’’

फ्रेजर ने कहा कि सिटी का भारत में काफी गौरवशाली और मजबूत इतिहास रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘आपूर्ति श्रृंखला में बाधा को लेकर चिंता है, लेकिन यह स्थिति पूरी दुनिया में है।’’

उन्होंने कहा कि भारत ने जो डिजिटीकरण किया है वह वास्तव में प्रभावशाली है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत डिजिटल व्यापार और डिजिटल सेवाओं का एक प्रमुख केंद्र होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?