लाइव न्यूज़ :

हुआवेई के संस्थापक को अमेरिकी पाबंदियां समाप्त होने की उम्मीद नहीं

By भाषा | Updated: February 9, 2021 23:50 IST

Open in App

बीजिंग, नौ फरवरी (एपी) हुआवेई के संस्थापक ने मंगलवार को कहा कि उन्हें अमेरिका के नये राष्ट्रपति जो बाइडन से कंपनी पर लगी पाबंदियों को हटाये जाने की उम्मीद नहीं है।

उन्होंने संदेह व्यक्त किया है कि नये राष्ट्रपति उन पाबंदियों को हटायेंगे, जो कंपनी को अमेरिका में स्मार्टफोन की बिक्री करने से रोकती हैं। हालांकि उन्होंने कंपनी को परिचालन जारी रख पाने में सक्षम होने की उम्मीद व्यक्त की।

कंपनी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, चीन के केंद्रीय शहर ताइयुआन में हुआवेई संस्थापक रेन झेंगफेई ने कहा कि स्मार्टफोन की खराब बिक्री की भरपाई नेटवर्क के उपकरणों व अन्य प्रौद्योगिकियों की मजबूत बिक्री से हो जानी चाहिये।

उन्होंने कहा, ‘‘हम स्मार्टफोन के बिना भी बाजार में बने रह सकते हैं।’’

हुआवेई टेक्नॉलॉजीज लिमिटेड चीन का पहला वैश्विक टेक ब्रांड है, जो दोनों शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं के संबंधों में तल्खी आने के बाद पाबंदियों का शिकार बना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?