लाइव न्यूज़ :

एचआरएडब्ल्यूआई ने सदस्यों से कोरोना वायरस संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा

By भाषा | Updated: December 27, 2021 21:15 IST

Open in App

मुंबई, 27 दिसंबर कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के कारण संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया (एचआरएडब्ल्यूआई) ने अपने सदस्यों को परामर्श जारी कर महाराष्ट्र सरकार द्वारा अधिसूचित दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा है।

एचआरएडब्ल्यूआई ने सोमवार को एक बयान में कहा कि परामर्श में सभी ‘फूड एंड बेवरेजेज’ प्रतिष्ठानों से कहा गया है कि वे अपनी पूरी क्षमता और 50 फीसदी क्षमता के बारे में स्पष्ट रूप से जानकारी दें।

बंद स्थानों के लिए परामर्श में कहा गया है कि वहां पर एक बार में 100 से अधिक लोग एकत्रित नहीं होने चाहिए और खुले स्थान में 250 लोग या क्षमता से 25 फीसदी से अधिक लोग नहीं होने चाहिए।

एसोसिएशन के अध्यक्ष शेरी भाटिया ने कहा, ‘‘ओमीक्रोन का खतरा वास्तविक है और इसके प्रसार को रोकने के लिए हमें सरकार को समर्थन देना चाहिए। यह सिर्फ सरकार के हित के लिए ही नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करने के लिए भी है कि हमें एक और लॉकडाउन का सामना नहीं करना पड़े।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?