लाइव न्यूज़ :

हाउसिंग डॉट कॉम का कानूनी सेवा के लिए लीगलकार्ट, लॉराटो, वकील सर्च के साथ करार

By भाषा | Updated: November 24, 2021 18:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर रियल एस्टेट पोर्टल हाउसिंग डॉट कॉम ने अपने ग्राहकों को कानूनी सहायता सेवा मुहैया कराने के लिए स्टार्टअप लीगलकार्ट, लॉराटो, विधिकार्य और वकील सर्च के साथ साझेदारी की है।

हाउसिंग डॉट कॉम ने बुधवार को एक बयान में इसकी जानकारी दी। उसने बताया कि ये सेवाएं दो अन्य ब्रांड- प्रॉप टाइगर डॉट कॉम या मकान डॉट कॉम की सेवाओं का उपयोग करने वाले उन ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध होंगी। इन ब्रांड पर हाउसिंग डॉट कॉम के साथ आरईए इंडिया का स्वामित्व है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘हाउसिंग डॉट कॉम ने प्रमुख ऑनलाइन कानूनी सहायता स्टार्टअप लीगलकार्ट, लॉराटो, विधिकार्य और वकील सर्च के साथ साझेदारी की है ताकि खरीदारों या निवेशकों को उनकी संपत्ति खरीदने की यात्रा में सहायता मिल सके।’’

कानूनी मुद्दे रियल एस्टेट क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए प्रमुख समस्या रही हैं और यह पेशकश उस जरूरत को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?