लाइव न्यूज़ :

हाउसिंग डॉट कॉम, आईएसबी मिल कर जारी किया अचल सम्पत्ति मूल्य सूचकांक

By भाषा | Updated: May 31, 2021 17:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मई जमीन जायदाद, मकान के बारे में जानकारी देने वाला पोर्टल हाउसिंग डॉट कॉम और इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) ने सोमवार को देश के आठ बड़े शहरों में रिहायशी संपत्तियों के मूल्य में परिवर्तन की जानकारी के लिये सूचकांक जारी किये। दोनों ने सभी संबद्ध पक्षों को वास्तविक समय पर आंकड़े उपलब्ध कराने के प्रयास के तहत यह पहल की है।

हाउसिंग डॉट कॉम-आईएसबी का आवास कीमत सूचकांक (एचपीआई) को केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने डिजिटल तरीके से आयोजित कार्यक्रम में जारी किया।

उन्होंने कहा कि भविष्य की रणनीति पर निर्णय करते समय सूचकांक मकान खरीदारों के साथ-साथ नीति निमार्ताओं के लिये भी उपयोगी होगा।

मिश्रा ने कहा कि आवास कीमत सूचकांक समाज के लिये जरूरी था और इससे राष्ट्र निर्माण में मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आवास बैंक भी अपना आवास कीमत सूचकांक (एचपीआई) जारी करता है।

हाउसिंग डॉट कॉम ने कहा कि आईएसबी के श्रीनि राजू सेंटर फॉर आईटी एंड द नेटवर्क्ड एकोनॉमी (एसआरआईटीएनई) के सहयोग से बनाया गया सूचकांक रियल एस्टेट में आर्थिक गतिविधियों का संकेतक होगा।

एचपीआई मूल्य और मात्रा (बेची गई इकाइयों) के उतार-चढ़ाव पर मासिक रिपोर्ट प्रदान करेगा। यह एक संभावित मकान खरीदार को संपत्ति खरीदने के लिए उचित समय का आकलन करने के साथ विक्रेताओं को अपनी संपत्ति बेचने के लिए सबसे उपयुक्त समय जानने में सहायता कर सकता है।

नीति निर्माता और वित्तीय विश्लेषक भी इस क्षेत्र के रुझानों पर नज़र रखने के लिए एक विश्वसनीय अनुमान के रूप में इसका उपयोग कर सकते हैं।

इसके दायरे में अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और पुणे को शामिल किया गया है। हाउसिंग डॉट कॉम से जुड़ी प्रॉप टाइगर आवासीय खंड में पहले से ही मांग, आपूर्ति, कीमतों और बिना बिके माल के लिए तिमाही आंकड़े उपलब्ध करा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख