लाइव न्यूज़ :

9 शहरों में आवास बिक्री जुलाई-सितंबर में 25 प्रतिशत गिरी, नयी परियोजनाओं में 45 प्रतिशत गिरावट: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: October 17, 2019 19:39 IST

एनबीएफसी भारत में रीयल एस्टेट को वित्त पोषण करने वाला प्रमुख स्रोत है। इसके अलावा त्यौहार को देखते हुए ग्राहकों के अपनी खरीद को टालने से भी तिमाही के दौरान आवास बिक्री में गिरावट रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे सिंगापुर की एलारा एक रीयल एस्टेट प्रौद्योगिकी कंपनी है।यह प्रॉप टाइगर डॉट कॉम, हाउसिंग डॉट कॉम और मकान डॉट कॉम की मालिक है।

नौ प्रमुख शहरों में आवास बिक्री जुलाई-सितंबर अवधि में 25 प्रतिशत गिरकर 65,799 इकाई रही। जबकि नयी परियोजनाओं की पेशकश में 45 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गयी। इसकी प्रमुख वजह ग्राहकी धारणाा और मांग का कमजोर रहना है। रीयल एस्टेट ब्रोकिंग कंपनी प्रॉप टाइगर की एक रपट में यह जानकारी सामने आयी है।

इस महीने की शुरुआत में एनारॉक और जेएलएल इंडिया ने भी सात प्रमुख शहरों में जुलाई-सितंबर अवधि में आवास बिक्री में क्रमश: 18 प्रतिशत और एक प्रतिशत गिरावट की रपट दी थी। न्यूज कॉर्प के समर्थन वाली प्रॉप टाइगर ने अपनी ‘रीयल इंसाइट’ रपट में कहा कि नौ प्रमुख शहरों में समीक्षावधि में 65,799 आवासीय इकाइयों की बिक्री हुई है। पिछले साल इसी अवधि में यह संख्या 88,078 इकाई थी।

इसी तरह इस दौरान 33,883 नयी आवासीय इकाइयों को घोषणा की गयी जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह संख्या 61,679 इकाई थी। इस सर्वेक्षण में मुंबई महानगर क्षेत्र (नवी मुंबई और ठाणे समेत), पुणे, नोएडा (ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे समेत), गुरुग्राम (भिवानी, दारूहेड़ा और सोहना समेत), बेंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता और अहमदाबाद हैं।

एलारा टेक्नोलॉजीस समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ध्रुव अग्रवाल ने कहा कि सरकार के गैर-बैंकिग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) की समस्या का समाधान करने की दिशा में काम शुरू करने के बावजूद सितंबर में समाप्त तिमाही में नयी आवासीय इकाइयों की पेशकश में गिरावट जारी रही।

एनबीएफसी भारत में रीयल एस्टेट को वित्त पोषण करने वाला प्रमुख स्रोत है। इसके अलावा त्यौहार को देखते हुए ग्राहकों के अपनी खरीद को टालने से भी तिमाही के दौरान आवास बिक्री में गिरावट रही है। सिंगापुर की एलारा एक रीयल एस्टेट प्रौद्योगिकी कंपनी है। यह प्रॉप टाइगर डॉट कॉम, हाउसिंग डॉट कॉम और मकान डॉट कॉम की मालिक है।

टॅग्स :बिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?