लाइव न्यूज़ :

रीयल्टी क्षेत्र के कर्ज में आवास वित्त कंपनियों की हिस्सेदारी दोगुनी हुई: आरबीआई

By भाषा | Updated: December 29, 2019 18:10 IST

ऋण बाजार में जून 2019 की स्थिति के अनुसार पिछले तीन साल में दोगुनी होकर 23.81 प्रतिशत तक पहुंच गई है। आरबीआई की वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट के अनुसार बिल्डरों को दिये गये कर्ज में गैर-बैंकिंग इकाइयों तथा निजी बैंकों की हिस्सेदारी 2016 से बढ़ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबिल्डरों को दिये गये कर्ज में आवास वित्त कंपनियों (एचएफसी) की हिस्सेदारी इस साल जून तक लगभग दोगुनी होकर 23.81 प्रतिशत तक पहुंच गई।जून 2016 में 12.17 प्रतिशत थी। रिपोर्ट के मुताबिक वहीं निजी क्षेत्र के बैंकों की हिस्सेदारी 23.62 प्रतिशत से बढ़कर 30.41 प्रतिशत पर पहुंच गयी।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने रीयल्टी क्षेत्र के कर्ज बाजार में जो हिस्सा खोया है उसका लाभ आवास वित्त कंपनियों (एचएफसी) को मिला है। उनकी हिस्सेदारी ऋण बाजार में जून 2019 की स्थिति के अनुसार पिछले तीन साल में दोगुनी होकर 23.81 प्रतिशत तक पहुंच गई है। आरबीआई की वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट के अनुसार बिल्डरों को दिये गये कर्ज में गैर-बैंकिंग इकाइयों तथा निजी बैंकों की हिस्सेदारी 2016 से बढ़ रही है।

वहीं सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों द्वारा इस खंड को दिये गये कर्ज का अनुपात आधा हुआ है। रिजर्व बैंक की यह यह रिपोर्ट 310 कंपनियों के विश्लेषण पर आधारित है। शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले चार साल में रीयल एस्टेट कंपनियों को कुल वित्त पोषण करीब दोगुना होकर 2.01 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

बिल्डरों को दिये गये कर्ज में आवास वित्त कंपनियों (एचएफसी) की हिस्सेदारी इस साल जून तक लगभग दोगुनी होकर 23.81 प्रतिशत तक पहुंच गई जो जून 2016 में 12.17 प्रतिशत थी। रिपोर्ट के मुताबिक वहीं निजी क्षेत्र के बैंकों की हिस्सेदारी 23.62 प्रतिशत से बढ़कर 30.41 प्रतिशत पर पहुंच गयी। वहीं सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की हिस्सेदारी करीब आधी होकर जून 2019 में 24.34 प्रतिशत रही।

इसमें कहा गया है, ‘‘रीयल एस्टेट क्षेत्र की कंपनियों का कर्ज दोगुना होकर 2.01 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसमें आवास वित्त कंपनियों की कुल हिस्सेदारी बढ़ी है जबकि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की हिस्सेदारी कम हुई है।’’ 

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)सेंसेक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें