मुंबई में मकानों का पंजीकरण नवंबर महीने में 18 प्रतिशत घटा

By भाषा | Updated: December 20, 2021 20:07 IST2021-12-20T20:07:36+5:302021-12-20T20:07:36+5:30

House registration in Mumbai down 18% in November | मुंबई में मकानों का पंजीकरण नवंबर महीने में 18 प्रतिशत घटा

मुंबई में मकानों का पंजीकरण नवंबर महीने में 18 प्रतिशत घटा

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर मुंबई में नवंबर के दौरान मकानों का पंजीकरण 18 प्रतिशत घटकर 7,582 इकाई रहा। वही जनवरी-नवंबर के दौरान यह संख्या दोगुना बढ़कर 102,232 इकाई पर पहुंच गई, जो पिछले एक दशक में सबसे अधिक है।

नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट के अनुसार नवंबर 2020 में आवासीय पंजीकरण 7,582 इकाई रहा। जनवरी-नवंबर 2020 के दौरान 46,052 घरों का पंजीकरण किया गया।

रिपोर्ट में पंजीकरण का यह आंकड़ा प्राथमिक और द्वितीयक (पुनः बिक्री) आवासीय बाजारों दोनों में किए गए लेनदेन का है।

नाईट फ्रैंक ने एक बयान में कहा, "मुंबई शहर (बृहन मुंबई नगर पालिका क्षेत्र क्षेत्र) का संपत्ति बिक्री पंजीकरण का आंकड़ा एक दशक में पहली बार 100,000 के पार पंहुचा है। इससे पहले वर्ष 2018 में 80,746 इकाइयों का पंजीकरण हुआ था।"

संपत्ति सलाहकार कंपनी ने नवंबर 2021 में पंजीकरण संख्या में गिरावट के लिए पिछले साल के इसी महीने में स्टांप शुल्क दर में दो प्रतिशत की कमी को मुख्य कारण बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: House registration in Mumbai down 18% in November

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे