लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 संक्रमितों को पृथकवास की सुविधा देगी होटल सेवा कंपनी ओयो

By भाषा | Updated: April 27, 2021 22:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली , 27 अप्रैल होटल सेवा कंपनी ओयो ने मंगलवार को कहा कि उसने ओयो केयर नाम से एक नयी सेवा जोड़ी है जिसमें कोविड के मरीजों और स्वाथ्य सवाओं से जुड़े कर्मियों के लिए पृथकवास (क्वारंटाइन) की सुविधाएं प्रदान करेगी।

ओये के संस्थापक एवं आयो कंपनी समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतेष अग्रवाल ने कहा, ‘ हमने ओयो केयर पहल शुरू की है ताकि हमारे अतिथियों (ग्राहकों) को अपने पड़ोस में ही ओयो का कमरा मिल जाए जहां वे अपने को पृथक रख सकें।’ उन्होंने उम्मीद जताई की ओयो की इस सुरक्षित सुविधा से स्वास्थ्य सेवा कर्मियों और मरीजों के परिवारों का भार हल्का होगा और वायरस के प्रसार को सीमित करने में मदद मिलेगी।

कंपनी के बयान में कहा गया है कि इसके लिए उसने करीब 30 अस्पतालों , कई सरकारी एजेंसियों ओर निजी क्षेत्र के संगठनों के साथ अनुबंध किया है।

ओयो इंडिया एवं दक्षिण एवं पूर्व एशियाा के मुख्य कार्यकारी रोहित कपूर ने ट्वीट करके कहा कि उसकी यह सेवा कोरोना की रोकथाम और उपचार में लगे अग्रिम कतार के लोगों और रोगियों और परिजनों , हर किसी के लिए अस्पतालों के समीप ही उपलब्ध हो सकती है।

ओयो इस समय भारत में स्थानीय नगर निकायों के कर्मचारियों को ठहराने की सुविधाएं प्रदान कर रही है। कंपनी दूसरे क्षेत्र से आने वाले यात्रियों के पृथकवास की सुविधा भी देगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?