लाइव न्यूज़ :

होटल उद्योग को बीते वर्ष 1.30 लाख करोड़ का नुकसान, सरकार से मदद की अपील

By भाषा | Updated: May 16, 2021 16:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली 16 मई कोविड-19 महामारी के कारण भारतीय होटल उद्योग को वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान आय में करीब 1.30 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है और इससे उबरने के लिए फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएचआरएआई) ने सरकार ने मदद की अपील की है।

एफएचआरएआई ने रविवार को कहा की उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य केंद्रीय मंत्रियों को सौपे एक विवरण में हॉस्पिटेलिटी उद्योग को बचाने के लिए तत्काल मदद की अपील की है और सरकार से इसके लिए कई वित्तीय उपायों उठाने का अनुरोध भी किया है।

एफएचआरएआई ने एक बयान में कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2019-20 में भारतीय होटल उद्योग की आय 1.82 करोड़ थी। हमारे आंकलन के अनुसार वित्त वर्ष में 2020-21 में आय में करीब 75 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई जो उद्योग को 1.30 लाख करोड़ से अधिक का झटका हैं।’

एफएचकआरएआई के उपाध्यक्ष गुरबख्शीश सिंह कोहली ने कहा कि मार्च 2020 के बाद से उद्योग अपने वैधानिक और पूंजीगत व्यय दायित्वों के प्रबंधन को लेकर संघर्ष कर रहा हैं। वर्तमान स्थिति में ब्याज के साथ ऋणों का पुनर्भुगतान करना केवल कठिन ही नहीं बल्कि असंभव है।

हम सरकार से उद्योग के लिये एक विशेष नीति लाने का अनुरोध करते हैं। जो बैंकों, वित्तीय संस्थानों या किसी अन्य संस्थाओं के प्रति अर्जित या अर्जित होने वाले ऋण सहित सभी वित्तीय प्रभावों को कम करने में सहायता करे।’’

कोहली ने कहा, ‘‘सरकार को बिना किसी देरी के होटल उद्योग के वैधानिक शुल्क माफ करने के लिए आवश्यक विशेष प्रावधान करना चाहिए। उद्योग को लॉकडाउन की अवधि के दौरान संपत्ति कर, पानी शुल्क, बिजली शुल्क और उत्पाद शुल्क समेत लाइसेंस शुल्क में छूट दी जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?