लाइव न्यूज़ :

उम्मीद है कि डीसीजीआई ऑक्सफोर्ड के टीके के लिए तेजी से ईयूए देगा : मजूमदार-शॉ

By भाषा | Updated: November 24, 2020 15:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर बायोकॉन की कार्यकारी चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शॉ ने उम्मीद जताई है कि भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ब्रिटेन के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा उत्पाद नियामक एजेंसी (एमएचआरए) से मंजूरी मिलने के बाद तत्काल ऑक्सफोर्ड की एस्ट्राजेनेका कोविड-19 वैक्सीन को आपात इस्तेमाल के अधिकार (ईयूए) की मंजूरी देगा।

मजूमदार-शॉ ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘अदर पूनावाला ने ऑक्सफोर्ड के टीके पर कहा है, जनवरी तक 10 करोड़ खुराक’ -उम्मीद की जानी चाहिए कि दिसंबर में एमएचआरए की मंजूरी के तत्काल बाद डीसीजीआई ईयूए दे देगा जिससे भारत में टीकाकरण शुरू किया जा सके। यह आज समय की जरूरत है।’’

पूनावाला ने सोमवार को कहा था कि जनवरी तक सीरम इंस्टिट्यूट के पास 10 करोड़ खुराक होंगी। उसके पास पहले से चार करोड़ खुराक हैं।

उन्होंने फार्मा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एस्ट्राजेनेका की इस घोषणा पर खुशी जताई कि उसका कोविड-19 वैक्सीन ‘कैंडिडेट’ औसतन 70 प्रतिशत प्रभावी पाया है।

सीरम भारत में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय-एस्ट्राजेनेका कोविड-19 वैक्सीन कैंडिडेट का परीक्षण कर रही है।

एस्ट्राजेनेका ने कहा है कि वह 2021 में इस टीके की तीन अरब खुराक की विनिर्माण क्षमता की दिशा में आगे बढ़ रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित