लाइव न्यूज़ :

हांगकांग आग मामला: स्पइस जेट, गो एयर ने वीवो के माल की ढुलाई नहीं करने का निर्णय किया

By भाषा | Updated: April 14, 2021 19:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल विमान सेवा देने वाली कंपनियों स्पाइसजेट और गो एयर ने वीवो के कोई भी माल की ढुलाई नहीं करने का निर्णय किया है। चीनी कंपनी की स्मार्टफोन खेप में हांगकांग हवाईअड्डे के विमान पार्किंग क्षेत्र में आग लगने की घटना के बाद दोनों कंपनियों ने यह फैसला किया है।

भारतीय विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) जल्दी ही वीवो के माल की ढुलाई को लेकर घरेलू एयरलाइन कंपनियों के लिये परामर्श जारी करने पर निर्णय करेगा।

डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हम इस बारे में कल (बृहस्पतिवार) निर्णय करेंगे।’’

इस मामले में वीवो के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि उसने हांगकांग हवाईअड्डे के विमान पार्किंग वाले स्थान पर एक माल की खेप में आग लगने की घटना को नोटिस में लिया है। इसमें कंपनी के भी कुछ उत्पाद थे।’’

उसने कहा, ‘‘हमने इसे गंभीरता से लिया है और इसके कारण का पता लगाने के लिये विशेष टीम का गठन किया है जो स्थानीय प्राधिकरण के साथ मिलकर काम करेंगे।’’

रविवार को हुई इस घटना के बाद हांगकांग एयरलाइन्स की कार्गो इकाई ने कहा कि वह वीवो और उसकी दो ‘लॉजिस्टिक’ भागीदारों के माल की ढुलाई नहीं करेगी।’’

स्पाइसजेट के सीईओ-कार्गो संजीव गुप्ता ने 13 अप्रैल, 2021 को जारी एक आंतरिक परिपत्र में कहा,‘‘तत्काल प्रभाव से वीवो के मोबाइल और अन्य संबंधित सामानों की स्वीकृति पर अगले आदेश तक रोक लगायी जाती है।’’

गो एयर के प्रवक्ता ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘वीवो की सभी खेपों को कुछ समय के लिये रोका गया है। कंपनी के स्पष्टीकरण आने तक यह निर्णय किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल