लाइव न्यूज़ :

हनीवेल ने मरीजों के लिए रियल टाइम स्वास्थ्य निगरानी प्रणाली पेश की

By भाषा | Updated: October 28, 2021 18:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर प्रौद्योगिकी कंपनी हनीवेल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने मरीजों के लिए रियल टाइम स्वास्थ्य निगरानी प्रणाली (आरटीएचएमएस) पेश की है।

यह प्रणाली एक स्मार्ट एज-टू-क्लाउड संचार मंच है, जो मरीज और उसकी देखभाल करने वाले के बीच एक सेतु का काम करती है।

यह प्रणाली मरीजों की बेहतर देखभाल, स्वास्थ्य कर्मियों की उत्पादकता बढ़ाने एवं प्रक्रिया दक्षता को सक्षम करने के लिए हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर को एकीकृत करती है।

आरटीएचएमएस महत्वपूर्ण कार्यों को डिजिटल और स्वचालित करके, अस्पताल के प्रशासनिक कार्यों को 35 प्रतिशत तक कम कर सकता है।

हनीवेल सेफ्टी एंड प्रोडक्टिविटी सॉल्यूशंस इंडिया के सीटीओ (मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी) अजेय मोटगनहल्ली ने कहा, "आरटीएचएमएस स्वास्थ्य सेवा कर्मियों को जरूरत के हिसाब से रियल टाइम में सतर्क करके स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता और समयबद्धता में सुधार करेगा।"

रियल टाइम का मतलब किसी कंप्यूटर प्रणाली द्वारा किसी घटना या कार्य के घटित होने के साथ-साथ ही उसकी सूचना का प्रसारण करने से है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी