लाइव न्यूज़ :

होंडा ने भारत से बाईं ओर स्टीयर-रिंग वाले वाहनों का निर्यात शुरू किया

By भाषा | Updated: January 28, 2021 17:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जनवरी जापानी ऑटो विनिर्माता होंडा ने गुरुवार को कहा कि उसने भारत में अपने कारोबार को मजबूत करने के लिए बाईं ओर चलने वाले देशों को निर्यात शुरू कर दिया है।

होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने 5वीं पीढ़ी की होंडा सिटी सेडान का निर्यात गुजरात के पिपावाव बंदरगाह और चेन्नई के एन्नोर बंदरगाह से शुरू किया है।

एचसीआईएल ने अगस्त 2020 में दक्षिण अफ्रीका को सिटी सेडान का निर्यात किया था और अक्टूबर 2020 से नेपाल और भूटान को भी निर्यात शुरू किया गया, लेकिन इन देशों में यातायात दाईं ओर से चलता है।

एचसीआईएल के अध्यक्ष और सीईओ गाकू नाकानिशी ने कहा कि भारत में होंडा सिटी सेडान ने एक मानक स्थापित किया है और बाईं ओर चलने वाले मॉडल का निर्यात शुरू होने से भारतीय कारोबार को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने आगे कहा कि कंपनी ने राजस्थान के तपुकरा में एक विश्व स्तरीय विनिर्माण संयंत्र बनाने के लिए निवेश किया है, जहां से दाईं ओर और बाईं ओर चलने वाली गाड़ियों का विनिर्माण किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?