लाइव न्यूज़ :

होंडा मोटरसाइकल ने घरेलू बाजार में पांच करोड़ से अधिक वाहन बेचें

By भाषा | Updated: October 4, 2021 18:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली चार अक्टूबर दोपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसने संचयी रूप से घरेलू बाजार में अपने वाहनों की कुल बिक्री का पांच करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

कंपनी ने अपने प्रमुख स्कूटर एक्टिवा की बिक्री की शुरुआत वर्ष 2001 में की थी। कंपनी को तब से एक करोड़ वाहनों की बिक्री में 11 साल का समय लगा। वही कंपनी ने महज तीन साल में 2 करोड़ वाहनों की बिक्री का मुकाम हासिल किया।

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने एक बयान में कहा, "हमें शरूआत के 2.5 करोड़ वाहनों को बेचने में 16 साल का समय लगा जबकि अगले 2.5 करोड़ वाहन हमने पिछले पांच वर्षों में बेचें।"

कंपनी के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी अत्सुशी ओगाटा ने कहा, "दो दशकों से भारतीय वाहन उद्योग की जरूरतों को पूरा करने के लिए हम होंडा ब्रांड में 5 करोड़ ग्राहकों द्वारा दिखाए गए प्यार और विश्वास से सम्मानित महसूस कर रहे हैं। हमारा ध्यान शुरुआत से ही अपने व्यापारिक भागीदारों, हितधारकों और ग्राहकों को सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले उत्पादों के साथ सेवा देने के लिए केंद्रित रहा है।"

उन्होंने कहा कि कंपनी अपनी पेशकशों का और विस्तार करने और देश में ग्राहकों की विभिन्न जरूरतों को पूरा करने की उम्मीद कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार