लाइव न्यूज़ :

होंडा इंडिया फाउंडेशन ने हरियाणा, राजस्थान में पृथकवास केंद्र स्थापित किए

By भाषा | Updated: June 7, 2021 12:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जून भारत में होंडा समूह की कंपनियों की कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) इकाई होंडा इंडिया फाउंडेशन ने हरियाणा और राजस्थान में कोविड-19 देखभाल पृथकवास केंद्र स्थापित किया है।

होंडा फाउंडेशन ने सोमवार को बयान में कहा कि उसके नौरंगपुर (हरियाणा) के 100 बिस्तर के केंद्र और टपूकड़ा (राजस्थान) के 50 बिस्तर केंद्र का परिचालन शुरू हो गया है।

बयान में कहा गया है कि ये दोनों केंद्र हरियाणा और राजस्थान सरकार के सहयोग के स्थापित किए गए हैं। केंद्र पर चौबीसों घंटे प्रशिक्षित चिकित्सकों और नर्सें तैनात रहेंगी। साथ ही यहां अन्य जरूरी चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

होंडा इंडिया फाउंडेशन ने पांच राज्यों....हरियाणा, राजस्थान, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश तथा गुजरात में कोविड-19 राहत प्रयासों के तहत 6.5 करोड़ रुपये खर्च करने की प्रतिबद्धता जताई है।

संगठन ने कहा कि वह मानेसर (हरियाणा), अलवर (राजस्थान), कोलार (कर्नाटक) और गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) में ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र भी लगा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत