लाइव न्यूज़ :

होंडा कार्स इंडिया की सितंबर में घरेलू बिक्री 34 प्रतिशत घटी

By भाषा | Updated: October 1, 2021 21:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने शुक्रवार को कहा कि सितंबर में उसकी बिक्री सालाना आधार पर 33.66 प्रतिशत घटकर 6,765 इकाई रही।

एचसीआईएल ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने सितंबर 2020 के दौरान घरेलू बाजार में 10,199 इकाइयां बेची थीं।

बयान में कहा गया कि सितंबर 2020 में 170 इकाइयों की तुलना में पिछले महीने निर्यात 2,964 इकाई रहा।

होंडा कार्स इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और निदेशक (विपणन और बिक्री) राजेश गोयल ने कहा, ‘‘मांग बढ़ने के साथ बाजार में तेजी है। हालांकि, चिप की कमी सहित आपूर्ति श्रृंखला बाधाएं, उद्योग के लिए अभी एक बड़ी चुनौती रही हैं, जिसने पिछले महीने के दौरान हमारे उत्पादन की मात्रा को प्रभावित किया।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी आने वाले महीनों में इस कमी को दूर करने के हर संभव प्रयासों के जरिये अपने उत्पादन में सुधार जारी रखेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम