लाइव न्यूज़ :

मांग सुधरने के साथ अक्टूबर में मुंबई में घरों के पंजीकरण में आठ प्रतिशत की वृद्धि

By भाषा | Updated: November 1, 2021 16:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक नवंबर मौजूदा त्योहारी सीजन के दौरान अधिक मांग और आवास ऋण पर निचली ब्याज दरों के कारण अक्टूबर में मुंबई नगरपालिका क्षेत्र में घरों का पंजीकरण सालाना आधार पर आठ प्रतिशत बढ़कर 8,576 इकाई हो गया। संपत्ति सलाहकार कंपनी नाइट फ्रैंक इंडिया की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है।

आवासीय संपत्तियों (घरों) का पंजीकरण अक्टूबर, 2020 के दौरान 7,929 इकाई और इस साल सितंबर में 7,929 इकाई रहा था।

पंजीकरण आंकड़े प्राथमिक और द्वितीयक (पुनः बिक्री) बाजार दोनों में खरीदी गयी संपत्तियों के लिए है।

नाइट फ्रैंक ने कहा, "अक्टूबर, 2021 में कुल संपत्ति बिक्री पंजीकरण 8,576 इकाइयां रहा। अक्टूबर में पंजीकरण पिछले साल के इसी महीने की तुलना में आठ प्रतिशत और सितंबर, 2021 की तुलना में 10 प्रतिशत ज्यादा था।"

अक्टूबर, 2021 में महामारी-पूर्व यानी अक्टूबर, 2019 की तुलना में पंजीकरण में 48 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

नाइट फ्रैंक इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक गुलाम जिया ने पंजीकरण के आंकड़ों पर कहा कि आवासीय संपत्ति पंजीकरण की संख्या में स्वस्थ वृद्धि बाजारों में सुधार का संकेत है। पिछले कुछ महीनों में लगातार वृद्धि दर्ज की गयी है जिससे बाजार में मांग में मजबूती का पता चलता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?