लाइव न्यूज़ :

स्टाम्प शुल्क में कटौती के बाद कोलकाता में घरों का पंजीकरण दोगुना से अधिक हुआ

By भाषा | Updated: October 16, 2021 18:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर कोलकाता में जुलाई-सितंबर के दौरान घरों का पंजीकरण दोगुना से भी अधिक होकर 15,160 इकाई पर पहुंच गया। राज्य सरकार द्वारा स्टाम्प शुल्क में कटौती के निर्णय से पंजीकरण में वृद्धि देखी गई है। नाइट फ्रैंक ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

संपत्ति सलाहकार कंपनी नाइट फ्रैंक ने कहा कि जुलाई-सितंबर, 2021 के दौरान कोलकाता महानगर क्षेत्र में कुल 15,160 आवासीय बिक्री विलेख का पंजीकरण हुआ, जो इससे पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 122 प्रतिशत अधिक है।

आंकड़ों के अनुसार जुलाई, अगस्त और सितंबर में घरों का पंजीकरण सालाना आधार पर क्रमश : 39 प्रतिशत, 268 प्रतिशत और 80 प्रतिशत बढ़ गया। अगस्त में 7,316 इकाइयों का पंजीकरण हुआ, जो इस साल किसी एक महीने में बिक्री का सबसे ऊंचा स्तर है।

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल सरकार ने जुलाई, 2021 में राज्य के बजट में सभी दस्तावेजों पर स्टाम्प शुल्क में दो प्रतिशत की कटौती की घोषणा की थी।

संपत्ति सलाहकार कंपनी ने कहा कि स्टाम्प शुल्क में छूट का लाभ उन दस्तावेजों के लिए उपलब्ध है, जिनका पंजीकरण नौ जुलाई, 2021 से 30 अक्टूबर, 2021 के बीच पूरा होगा।

नाइट फ्रैंक ने कहा कि स्टाम्प शुल्क में कटौती के साथ सर्किल दरों में 10 प्रतिशत की कमी से घरों के खरीदार बाजार में लौटे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख