लाइव न्यूज़ :

होम फर्स्ट फाइनेंस कंपनी का आईपीओ 21 जनवरी को खुलेगा, कीमत का दायरा 517-518 रुपये प्रति शेयर

By भाषा | Updated: January 19, 2021 13:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जनवरी बंधक वित्तपोषण कंपनी होम फर्स्ट फाइनेंस ने मंगलवार को अपनी आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के लिए कीमत का दायरा 517-518 रुपये प्रति शेयर तय किया और बताया कि आईपीओ 21 जनवरी को खुलेगा।

इस साल यह तीसरा आईपीओ है। भारतीय रेलवे वित्त निगम (आईआरएफसी) का आईपीओ इस समय खुला है, जबकि इंडिगो पेंट्स का आईपीओ 20 जनवरी को खुलेगा।

कंपनी ने एक बयान में बताया कि होम फर्स्ट फाइनेंस का आईपीओ 1,153.71 करोड़ रुपये का है, जिसमें 265 करोड़ रुपये का ताजा निर्गम और 888.71 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश शामिल है।

आईपीओ बोली के लिए 21 जनवरी को खुलेगा और 25 जनवरी को बंद होगा। बोली लगाने के लिए एंकर निवेशकों का हिस्सा 20 जनवरी को खुलेगा।

होम फर्स्ट फाइनेंस कंपनी (एचएफएफसी) आईपीओ से मिली पूरी धनराशि का इस्तेमाल भविष्य की पूंजी संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी।

निर्गम का आधा हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों के लिए, 35 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए और 15 फीसदी गैर संस्थागत खरीदारों के लिए आरक्षित है।

कंपनी के शेयरों को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बीएसई में सूचीबद्ध किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस