लाइव न्यूज़ :

प्रमुख शहरों में 2021 में घर खरीदने की क्षमता में सुधार: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: September 27, 2021 18:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 सितंबर संपत्ति सलाहकार जेएलएल इंडिया के अनुसार इस साल प्रमुख शहरों में घर खरीदने की क्षमता में सुधार हुआ है। वर्ष 2020 के निम्न आधार के मुकाबले इस साल घरेलू आय में आये सुधार, आवास रिण पर निम्न ब्याज दर और आवास कीमतों में स्थिरता से यह सुधार आता दिखा है।

जेएलएल इंडिया ने सोमवार को अपना वार्षिक गृह खरीद क्षमता सूचकांक (जेएलएल एचपीएटी 2021) पेश किया। सूचकांक से पता चलता है कि 2013 और 2021 के बीच प्रमुख भारतीय शहरों - दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पुणे, हैदराबाद और बेंगलुरु में घर खरीदने की क्षमता में लगातार बढ़ोतरी हुई है।

जेएलएल ने कहा कि चालू वर्ष के दौरान घरेलू आय में 7-9 प्रतिशत (2020 के निचले आधार से) की दर से तेज वृद्धि देखी गई।

सलाहकार कंपनी ने कहा कि वहीं इस दौरान हैदराबाद को छोड़कर भारत के सभी प्रमुख आवासीय बाजारों में घर की कीमतें स्थिर रहीं।

जेएलएल ने कहा कि इसके अलावा इस समय ब्याज दरें 15 साल के अपने सबसे निचले स्तर पर है, जिससे घर खरीदारों के लिए ईएमआई कम हो गई है। इसका घर खरीदने योग्य क्षमता पर सकारात्मक असर हुआ है।

जेएलएल के एचपीएआई 2021 के मुताबिक देश की सबसे महंगे आवास बाजार मुंबई में इस दौरान आवास खरीद सूचकांक में सबसे ज्यादा वृद्धि दर्ज की गई। मुंबई का सूचकांक इस मामले में 100 के आंकड़े से आगे निकल गया। वहीं आवास खरीद क्षमता के मामले में कोलकाता सबसे बेहतर बाजार रहा है।

इस साल आवास खरीद क्षमता सूचकांक में हैदराबाद के 200 के अंक को पार कर लेने की उम्मीद है जबकि पुणे उसके काफी करीब होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?