लाइव न्यूज़ :

एचएमएसआई ने अप्रैल में 2,83,045 दुपहिया बेचे

By भाषा | Updated: May 3, 2021 23:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मई हौंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने सोमवार को बताया कि अप्रैल में उसने कुल 2,83,045 इकाइयों की बिक्री की गई जो मार्च में 4,11,037 इकाइयों की बिक्री के मुकाबले 31 प्रतिशत कम है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने अप्रैल 2021 में हुई कुल बिक्री की तुलना पिछले साल के इसी महीने से नहीं की है क्योंकि कोरोना महामारी कारण अप्रैल 2020 में लगे राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण उसकी बिक्री शून्य रही थी।

हौंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर ने कहा कि अप्रैल में घरेलू स्तर पर उसने 2,40,100 इकाइयों की बिक्री की तथा अप्रैल 2020 में 2,630 इकाइयों की बिक्री की तुलना में उसने अप्रैल 2021 में 42,945 इकाइयों का निर्यात किया।

कंपनी के बिक्री और विपणन निदेशक यादविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा, ’’कोरोना संक्रमण के कारण देश के कई हिस्सों में अप्रैल की शुरुआत से ही लगे लॉकडाउन के चलते ग्राहकों ने खरीदारी में दिलचस्पी नहीं दिखाई। कोरोना की दूसरी लहर ने रिकवरी को कुछ और महीने आगे धकेल दिया है। वर्तमान में घर में रह कर सुरक्षित रहना लोगों की पहली प्राथमिकता है।’’

कंपनी ने पिछले महीना कहा था कि उसने 100 से अधिक सहयोगियों के साथ मिलकर रणनीतिक रूप से विदेश व्यापार विस्तार को स्थापित किया है। जिससे बिक्री, इंजीनियरिंग, विकास, खरीद और गुणवत्ता कार्यों को एक छत के नीचे एकीकृत करके होंडा को वैश्विक निर्यात केंद्र बनाया जा सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम