लाइव न्यूज़ :

एचएमएसआई ने संपर्क में आये बिना सेवायें देने के लिये वर्चुअल शोरूम शुरू किया

By भाषा | Updated: September 6, 2021 16:20 IST

Open in App

मुंबई, छह सितंबर होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने सोमवार को भारत में अपने ग्राहकों के लिये सीधे संपर्क में आये बिना सेवाओं की पेशकश के लिए डिजिटल ग्राहक इंटरफेस की शुरुआत की है। इसके तहत कंपनी ने होंडा बिगविंग आभासी (वर्चुअल) शोरूम खोले हैं।

कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि डिजिटल शोरूम ग्राहकों को 360-डिग्री वर्चुअल उत्पाद डेमो, ऑनलाइन दस्तावेजीकरण, डायरेक्ट-टू-होम डिलीवरी और आनलाइन बातचीत जैसी सुविधाएं प्रदान करेगा।

एचएमएसआई ने बताया कि इसमें ग्राहक को सीधे शोरूम में खरीदारी जैसा अनुभव प्रदान करने वाला होगा। इसमें उत्पादों के बारे में पूरी जानकारी और उसका पूरी तरह से अवलोकन भी किया जा सकेगा। साथ ही वर्चुअल बातचीत भी हो सकेगी।

ग्राहकों अपनी जगह के आधार पर अपना पसंदीदा डीलर भी क्षेत्र चुन सकते हैं।

कंपनी के बिक्री और विपणन निदेशक यदविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा, “वर्चुअल शोरूम की शुरुआत के साथ, हमारा लक्ष्य ग्राहकों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए अपने उत्पाद की पेशकश को ग्राहकों के करीब लाना है।

उन्होंने कहा कि आनलाइन आभासी तरीके से बातचीत से हमारे ग्राहक निश्चित तौर पर खुश होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें