लाइव न्यूज़ :

एचएमएसआई ने सीबी500एक्स बाजार में उतारी, कीमत 6.87 लाख रुपये

By भाषा | Updated: March 15, 2021 17:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मार्च होंडा मोटरसाइकिल एण्ड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने सोमवार को अपनी प्रीमियम श्रेणी में सीबी500एक्स मोटरसाइकिल को बाजार में उतारा। इसकी गुरुग्राम में एक्स शोरूम कीमत 6.87 लाख रुपये है।

कंपनी ने इस नये मॉडल के लिये बुकिंग भी शुरू कर दी है। इसकी बिक्री कंपनी के देशभर में स्थित बिगविंग टॉपलाइन और बिगविंग डीलरशिप से की जायेगी।

एचएमएसआई के प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष और सीईओ अत्शुशि ओगाता ने एक वक्तव्य में कहा, ‘‘कंपनी भारत में अपनी आनंददायक संस्कृति को बढ़ाने के वादे पर काम करती आ रही है। आज हम अपनी प्रीमियम लाइन में - सीबी500एक्स मोटरसाइकिल को पेश कर प्रसन्न हैं। चाहे शहरों की ऊंची- नीची सड़कें हों, खुले राजमार्ग हों सीबी500एक्स आपको यादगार यात्रा कराने के लिये हर समय तैयार है।’’

एचएमएसआई के निदेशक- बिक्री एवं विपणन- यादविंदर सिंह गुलेरिया ने इस अवसर पर कहा कि कंपनी की यह बाइक मध्यम श्रेणी की प्रीमियम मोटरसाइकिल में कंपनी की पेशकश को और मजबूत करती है। इसमें 471सीसी का इंजन और छह स्पीड ट्रांसमिशन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम