लाइव न्यूज़ :

टिकाऊ ऊर्जा पारिस्थितिकी तंत्र को लेकर हिताची एबीबी पावर ग्रिड्स, आईआईटी रुड़की में समझौता

By भाषा | Updated: September 30, 2021 17:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली 30 सितंबर हिताची एबीबी पावर ग्रिड्स ने एक स्मार्ट और टिकाऊ कैंपस ऊर्जा पारिस्थितिकी तंत्र का संचालन करने के लिए आईआईटी रुड़की के साथ समझौता किया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘हिताची एबीबी पवार ग्रिड्स (शेयर बाजार में एबीबी पावर प्रोडक्ट्स एंड सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड नाम से सूचीबद्ध) ने कैंपस में एक स्मार्ट और टिकाऊ ऊर्जा पारिस्थितिकी तंत्र की दिशा में प्रगति के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये है।’’

कंपनी के बयान के अनुसार इस समझौते के तहत परियोजना में बैटरी ऊर्जा भंडारण के साथ एक स्मार्ट ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली और माइक्रोग्रिड का निर्माण किया जाएगा।

कंपनी साथ ही आईआईटी रुड़की परिसर में ऊर्जा परिसंपत्तियों से लेकर परिवहन, पानी और कचरे की प्रणालियों के लिए एक एकीकृत निगरानी, ​​विश्लेषण और नियंत्रण केंद्र भी स्थापित करेगी।

भारत में हिताची एबीबी पावर ग्रिड के प्रबंध निदेशक और सीईओ वेणु नुगुरी ने कहा, ‘‘पर्यावरण अनुकूल विकास हिताची एबीबी पावर ग्रिड की विकास रणनीति का मुख्य केंद्र है और यह समझौता बिजली क्षेत्र में बेहतरी के लिये नवीन प्रौद्योगिकी का उपयोग करने की हमारी रणनीति को आगे बढ़ाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?