लाइव न्यूज़ :

हिंदुस्तान जिंक का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 46 प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: July 22, 2021 18:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जुलाई वेदांत समूह की फर्म हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (एचजेडएल) ने गुरुवार को बताया कि धातु की कीमतों में सुधार और बिक्री बढ़ने के चलते 30 जून 2021 को समाप्त तिमाही के दौरान उसका शुद्ध लाभ 45.9 प्रतिशत बढ़कर 1,983 करोड़ रुपये हो गया।

हिंदुस्तान जिंक ने शेयर बाजार को बताया कि उसने पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 1,359 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

कंपनी ने बताया कि अप्रैल-जून तिमाही के दौरान उसकी कुल आय एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 4,673 करोड़ रुपये से बढ़कर 6,880 करोड़ रुपये हो गई।

समीक्षाधीन अवधि में कुल खर्च बढ़कर 3,723 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 3,009 करोड़ रुपये था।

कंपनी के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा, ‘‘हमने अब तक किसी भी तिमाही के मुकाबले सबसे अधिक अयस्क, परिष्कृत धातु और चांदी का उत्पादन दिया... हमने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उत्पादन में वृद्धि की गति को बरकरार रखा। इस दौरान वर्ष-दर-वर्ष आधार पर अयस्क का उत्पादन 15 प्रतिशत, परिष्कृत धातु का उत्पादन 17 प्रतिशत और चांदी का उत्पादन 37 प्रतिशत बढ़ा।’’

कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं वित्त विभाग के प्रमुख विनय जैन ने कहा कि आय, परिचालन लाभ और शुद्ध लाभ की दृष्टि से इस बार की पहली तिमाही अब तक की सबसे अच्छी तिमाही रही।

आलोच्य तिमाही में अयस्क उत्पादन ऊंचा होने से खनिज धातु का उत्पादन वार्षिक आधार पर 9 प्रतिशत बढ़ कर 2,21,000 टन रहा । इसी तरह कंपनी ने समन्वित रूप से 236,000 टन धात उत्पादन किया। यह सालाना आधार पर 17 प्रतिशत अधिक रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?