लाइव न्यूज़ :

हिंदुस्तान जिंक ने कंपनी के सीएफओ को कार्य मुक्त किया

By भाषा | Updated: April 6, 2021 17:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अप्रैल वेदांता समूह की फर्म हिंदुस्तान जिंक ने मंगलवार को कहा कि उसने अपने मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) स्वयं सौरभ को कंपनी से कार्य मुक्त कर दिया है।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि सोमवार को कामकाज पूरा होने के बाद उन्हें कार्य मुक्त किया गया।

कंपनी ने इससे पहले सौरभ के इस्तीफे की घोषणा की थी।

हिंदुस्तान जिंक के पूरी तरह से एकीकृत जिंक परिचालन की इस समय भारतीय जिंक उद्योग में 78 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी का दावा है कि चांदी उत्पादन के लिहाज से उसका दुनिया में छठा स्थान है।

हिन्दुस्तान जिंक, वेदांता समूह की अनुषंगी कंपनी है। उसकी कंपनी में 64.9 प्रतिशत हिस्सेदारी है जबकि केन्द्र सरकार की कंपनी में 29.5 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी एनएसई और बीएसई में सूचीबद्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा