लाइव न्यूज़ :

हिंदुस्तान यूनिलीवर ने अपने परिचालन में कोयले की जगह हरित ईंधन का इस्तेमाल शुरू किया

By भाषा | Updated: December 2, 2021 17:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) ने अपने परिचालन में कोयले की जगह बायोमास और बायोडीजल जैसे हरित ईंधन का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।

एचयूएल ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि उसने हरित ईंधन की सतत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बायोमास आपूर्तिकर्ताओं और स्थानीय किसानों के साथ समझौता भी किया है।

कंपनी ने इसके अलावा अपने कोयले से चलने वाले बॉयलर में नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग के लिए भी आवश्यक बदलाव किये है। कोयले की जगह नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के इस्तेमाल से कंपनी को बचत भी हुई है।

एचयूएल का यह कदम अपनी मूल कंपनी यूनिलीवर के कार्यक्रम का हिहस्सा है। कंपनी ने पांच साल पहले 2020 तक अपने विनिर्माण कार्यों में कोयले के इस्तेमाल को समाप्त करने की घोषणा की थी।

इस बदलाव पर एचयूएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक संजीव मेहता ने कहा कि यह उपलब्धि एक मील का पत्थर है। एक कंपनी के रूप में हमने हमेशा लोगों और धरती को सकारात्मक बनाने का प्रयास किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम