लाइव न्यूज़ :

हिंडाल्को का एकीकृत लाभ 60 प्रतिशत घटकर 387 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: November 10, 2020 17:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 60.2 प्रतिशत घटकर 387 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 974 करोड़ रुपये था।

कंपनी का शुद्ध लाभ घटने की बड़ी वजह एलरीज की लुइसपोर्ट इकाई के बेचने से होने वाली 1,398 करोड़ रुपये की बिक्री का एकबारगी प्रभाव है।

शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने कहा कि जुलाई-सितंबर अवधि में उसकी परिचालन आय पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 29,657 करोड़ रुपये से बढ़कर 31,237 करोड़ रुपये हो गयी।

कंपनी के प्रबंध निदेशक सतीश पई ने कहा कि भारत में उसके एल्युमीनियम और तांबा कारोबार की मांग में सुधार देखा गया। यह कोविड-19 के लगभग पूर्व स्तर तक पहुंच गयी है। कंपनी की अनुषंगी नोवेलिस के कारोबार में भी एयरोस्पेस को छोड़कर सभी श्रेणियों में समान बढ़त देखी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?