लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश: बैंक खाते जब्त होने के बाद भाजपा विधायक ने सेवा कर जमा किया

By भाषा | Updated: March 4, 2021 22:53 IST

Open in App

शिमला, चार मार्च हिमाचल प्रदेश के विधायक बलबीर सिंह वर्मा ने उसकी संपत्ति पर लगाये गये पहले के सेवा कर का एक हिस्सा जमा करा दिया है। वर्मा के बैंक खतों को प्राधिकरण द्वारा जब्त किये जाने के बाद यह सेवाकर लगाया गया था। उन्होंने शिमला में अपनी संपत्तियों की बिक्री की थी।

वर्मा एक रियल एस्टेट कारोबारी है। उन्होंने यहां पीटीआई- भाषा से बृहस्पतिवार को कहा कि बाकी बचे सेवा कर को जल्द ही केनद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के पास जमा करा दिया जायेगा।

सीबीआईसी ने 24 फरवरी को प्रदेश के सत्ताधारी दल के इस विधायक के सभी बैंक खातों को जब्त कर लिया था। विधायक ने शिमला में कई फ्लैट बेचे लेकिन उस पर कर जमा नहीं कराया था।

हालांकि, वर्मा ने कहा कि तकनीकी गड़बड़ी की वजह से वह पूरी राशि जमा नहीं करा पाये हैं।

भाजपा नेता ने बताया कि उन्हें 2016 में सीबीआईसी से 9.50 करोड़ रुपये का सेवाकर जमा कराने का नोटिस मिला था। यह नोटिस वर्ष 2010 में उनके द्वारा किये गये कई फ्लैट की बिक्री पर दिया जाना था।

दो बार के विधायक वर्मा ने इसके बाद विभाग में अपील की जिसके बाद कर राशि को घटाकर 31 दिसंबर 2019 को 1.72 करोड़ रुपये कर दिया गया। इसके बाद नये ‘सबका विकास’ योजना के तहत यह राशि और घटकर 86 लाख रुपये रह गई।

वर्मा ने कहा कि वह कर राशि को आनलाइन जमा कराना चाह रहे थे लेकिन इसके लिये जरूरी फार्म नंबर तीन को डाउनलोड नहीं किया जा सका, जिसकी वजह से वह पूरा कर जमा नहीं करा पाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?