लाइव न्यूज़ :

हिमाचल के मुख्यमंत्री ने जेआईसीए समर्थित कृषि परियोजना के दूसरे चरण का शुभारंभ किया

By भाषा | Updated: November 16, 2021 19:47 IST

Open in App

धर्मशाला, 16 नवंबर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मंगलवार को जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जेआईसीए) द्वारा समर्थित 1,010 करोड़ रुपये की फसल विविधीकरण परियोजना के दूसरे चरण का शुभारंभ किया।

इस मौके पर ठाकुर ने कहा कि 1,010.60 करोड़ रुपये के निवेश वाली जेआईसीए सहायता प्राप्त फसल विविधीकरण परियोजना के दूसरे चरण को राज्य के सभी 12 जिलों में लागू किया जाएगा और इससे किसान परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार लाने में मदद मिलेगी।

हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण संवर्धन परियोजना (एचपीसीडीपी) के चरण-एक को 2011 से पांच जिलों अर्थात मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना में प्रायोगिक आधार पर लागू किया जा रहा है, जिससे इन जिलों के किसानों की आर्थिक स्थिति में बदलाव आया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य फसल विविधीकरण के एक सफल मॉडल का प्रसार करना और परियोजना क्षेत्र में वर्ष 2031 तक सब्जी क्षेत्र को 2,500 हेक्टेयर से बढ़ाकर 7,000 हेक्टेयर करना है।

ठाकुर ने कहा कि भारत और जापान दोनों ने खाद्यान्न के थोक उत्पादन के बजाय स्थायी उत्पादन की प्रणाली विकसित की है। संयुक्त राष्ट्र ने भी सतत विकास के लिए लक्ष्य निर्धारित किए हैं जिन्हें वर्ष 2030 तक हासिल किया जाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र