लाइव न्यूज़ :

आईआईटी खड़गपुर में सबसे ज्यादा प्लेसमेंट, अधिकतम ऑफर 2.4 करोड़ रुपये का

By भाषा | Updated: December 4, 2021 23:24 IST

Open in App

कोलकाता, चार दिसंबर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-खड़गपुर ने शनिवार को कहा कि इस साल उसने आईआईटी के इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेसमेंट ऑफर दर्ज किए हैं, जिसमें अधिकतम पैकेज 2.40 करोड़ रुपये प्रति वर्ष का है।

एक बयान के अनुसार, आईआईटी-खड़गपुर ने 1,100 से अधिक प्लेसमेंट ऑफर दर्ज किए हैं।

बयान में कहा गया, “मौजूदा महामारी की स्थिति के बावजूद, आईआईटी-खड़गपुर में बड़ी संख्या में प्री-प्लेसमेंट ऑफर (पीपीओ) आए, जो भारत के अन्य सभी शीर्ष उच्च शैक्षणिक संस्थानों में सबसे अधिक संख्या है।”

छात्रों को 35 अंतरराष्ट्रीय ऑफर मिले।

बयान में कहा गया है कि दो प्रमुख नियोक्ताओं ने 2-2.4 करोड़ रुपये प्रति वर्ष के पैकेज के साथ दो बड़े प्रस्ताव दिए।

संस्थान ने कहा, ‘‘अब तक हमारे छात्रों को एक करोड़ रुपये के पैकेज वाले 20 से ज्यादा ऑफर मिले हैं।’’

भर्ती करने वाली मुख्य कंपनियों में क्वालकॉम, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, उबर, इंटेल, अमेरिकन एक्सप्रेस, हनीवेल, सैमसंग और आईबीएम थी।

प्लेसमेंट सत्र तीन दिनों तक शुक्रवार तक चला।

आईआईटी-खड़गपुर के एक प्रवक्ता ने कहा कि सॉफ्टवेयर, एनालिटिक्स, कंसल्टिंग, कोर इंजीनियरिंग, बैंकिंग, फाइनेंस समेत सभी क्षेत्रों की 100 से अधिक कंपनियों ने भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित