लाइव न्यूज़ :

ग्रामीण क्षेत्रों में वरिष्ठ, मध्यम स्तर के प्रबंधन पदों पर महिलाओं का अनुपात अधिक: अध्ययन

By भाषा | Updated: September 29, 2021 20:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 सितंबर ग्रामीण क्षेत्रों में वरिष्ठ और मध्यम स्तर के प्रबंधन पदों पर महिलाओं का अनुपात शहरी क्षेत्रों के मुकाबले अधिक है। ग्रामीण क्षेत्रों में 2019-20 में प्रबंधन स्तर के पदों में महिलाओं की संख्या का अनुपात 21.5 प्रतिशत रहा, जो शहरों में 16.5 प्रतिशत के मुकाबले अधिक है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के एक अध्ययन के अनुसार यह जानकारी सामने आई है।

एनएसओ के वार्षिक बुलेटिन पीएलएफएस 2019-20 में कहा गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में पीएलएफएस (आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण) 2019-20 से अनुमानित वरिष्ठ और मध्यम स्तर के प्रबंधन पदों पर कार्यरत महिलाओं का अनुपात 21.5 प्रतिशत है, जो शहरी क्षेत्रों में 16.5 प्रतिशत है।

अध्ययन के अनुसार, 2019-20 में वरिष्ठ और मध्यम स्तर के प्रबंधन पदों पर महिलाओं का समग्र (ग्रामीण और शहरी दोनों) अनुपात 18.8 प्रतिशत रहा।

‘एनुअल बुलेटिन ऑन एडिशनल इंडिकेटर्स’ पीएलएफएस, जुलाई 2019-जून 2020 में एकत्रित आंकड़ों पर आधारित है।

ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमबल में 15-64 के आयुवर्ग के व्यक्तियों पर 15-64 वर्ष की आयु की महिलाओं का अनुपात अधिक था। ग्रामीण क्षेत्र में यह अनुपात में 30.1 प्रतिशत रहा, जबकि शहरी क्षेत्र में यह 23.6 प्रतिशत रहा।

2019-20 में महिला कर्मचारियों का समग्र (ग्रामीण और शहरी दोनों) अनुपात 28.2 प्रतिशत था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार