लाइव न्यूज़ :

जिंसों के ऊंचे दाम से अगला साल कठिन होगा: नेस्ले इंडिया प्रमुख

By भाषा | Updated: September 20, 2021 23:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 सितंबर मैगी, दूध पाउडर जैसे दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली नेस्ले इंडिया के प्रमुख सुरेश नारायणन ने सोमवार को कहा कि जिंसों के दाम में तेजी के चलते अगला साल 2022 कठिन वर्ष हो सकता है। इससे विनिर्माताओं के लिये हंची खाद्य मुद्रस्फीति की स्थिति बन सकती है।

कंपनी को दूध, कॉफी, तेल कीमतों समेत अन्य कच्चे माल के दाम में तेजी की आशंका है।

नारायणन ने कहा कि पिछले छह से आठ महीनों में कीमत में औसत एक से तीन प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा कि जिंस के दाम के लिहाज से 2021 की पहली छमाही नरमी वाली अवधि रही है। डिब्बाबंद उत्पाद और कच्चे तेल को छोड़कर दूध तथा गेहूं के दाम लगभग स्थिर रहें।

नारायणन ने मीडिया के साथ ‘ऑनलाइन’ बातचीत में कहा, ‘‘आने वाला वर्ष 2022 कठिन हो सकता है। जहां तक दूध का सवाल है, निश्चित रूप से कीमतों में तेजी है।’’

उन्होंने यह भी कहा कि नेस्ले इंडिया स्त्री-पुरूष विविधता के प्रयासों के तहत महिला कर्मचारियों की संख्या बढ़ा रही है।

वर्तमान में, नेस्ले इंडिया के कुल कर्मचारियों में लगभग 23 प्रतिशत महिलाएं हैं।

नारायणन ने कहा, ‘‘... जब मैं 2015 में नेस्ले इंडिया आया था, उस समय लगभग 15-16 प्रतिशत महिला कर्मचारी थी। अब यह संख्या 23 प्रतिशत हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार