लाइव न्यूज़ :

High-security number plate: हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट चाहिए तो खर्च होंगे इतने रुपये, महाराष्ट्र परिवहन विभाग ने तय की कीमत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 25, 2024 21:30 IST

High-security number plate: दोपहिया और तिपहिया वाहनों के लिए 200 मिमी गुणा 100 मिमी और 285 मिमी गुणा 45 मिमी आकार की प्रत्येक एचएसआरपी प्लेट की लागत 219.9 रुपये होगी।

Open in App
ठळक मुद्देपरिवहन विभाग का भुगतान लिंक बुधवार से सक्रिय हो गया है।कार, बस, ट्रक, टैंकर, टेम्पो एवं ट्रेलर जैसे बड़े वाहनों के लिए 879 रुपये होगी।इन पर 18 प्रतिशत की दर से जीएसटी भी लगेगी।

 

 

 

 

 

High-security number plate:महाराष्ट्र में एक अप्रैल, 2019 से पहले पंजीकृत वाहनों में हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) लगाने के लिए वाहन मालिकों को 531 रुपये से 879 रुपये तक की कीमत अदा करनी होगी। महाराष्ट्र परिवहन विभाग ने यह जानकारी दी है। परिवहन विभाग का भुगतान लिंक बुधवार से सक्रिय हो गया है।

इस कीमत में नंबर प्लेट के स्नैप लॉक की लागत और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) भी शामिल है। ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल एवं स्कूटर जैसे दोपहिया वाहनों के लिए एचएसआरपी लगाने की लागत 531 रुपये, ऑटो-रिक्शा जैसे तिपहिया वाहनों के लिए 590 रुपये और कार, बस, ट्रक, टैंकर, टेम्पो एवं ट्रेलर जैसे बड़े वाहनों के लिए 879 रुपये होगी।

अप्रैल, 2019 से पहले पंजीकृत पुराने वाहनों में हाई सिक्योरिटी वाले नंबर प्लेट लगाने के लिए राज्य परिवहन विभाग ने अपनी वेबसाइट और समर्पित वेबपेज पर ‘अपॉइंटमेंट’ की सुविधा उपलब्ध कराई है। वेबसाइट पर विभिन्न प्रकार के वाहनों के लिए एचएसआरपी दरों का भी उल्लेख किया गया है। इन पर 18 प्रतिशत की दर से जीएसटी भी लगेगी।

दोपहिया और तिपहिया वाहनों के लिए 200 मिमी गुणा 100 मिमी और 285 मिमी गुणा 45 मिमी आकार की प्रत्येक एचएसआरपी प्लेट की लागत 219.9 रुपये होगी। वहीं चार या अधिक पहिया वाहनों के लिए 500 मिमी गुणा 120 मिमी और 340 मिमी गुणा 200 मिमी आकार की प्लेट की कीमत 342.41 रुपये होगी।

सभी प्रकार के वाहनों के लिए स्नैप लॉक और तीसरे पंजीकरण चिह्न की लागत, जीएसटी को छोड़कर, क्रमशः 10.18 रुपये और 50 रुपये होगी। एचएसआरपी लगाने के लिए जीएसटी का हिस्सा दोपहिया और ट्रैक्टर के लिए 81 रुपये, तिपहिया वाहनों के लिए 90 रुपये और चार या अधिक पहिया वाहनों के लिए 134.10 रुपये होगा। एक अप्रैल, 2019 से पहले पंजीकृत पुराने वाहनों में भी आगे और पीछे एचएसआरपी लगाई जाएगी और उनके विंडशील्ड पर भी पंजीकरण चिह्न का स्टिकर लगाया जाएगा।

टॅग्स :महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित