लाइव न्यूज़ :

हेट्रो की टोसिलिजुमाब को कोविड के इलाज के लिए आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिली

By भाषा | Updated: September 6, 2021 15:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह सितंबर दवा कंपनी हेट्रो ने सोमवार को कहा कि उसे अस्पताल में भर्ती कोविड-19 के वयस्क मरीजों के इलाज के लिए टोसिलिजुमाब के बायोसिमिलर संस्करण के लिए भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिल गयी है।

हेट्रो ने एक बयान में कहा कि कंपनी 'टोसिरा' ब्रांड के नाम से दवा का विपणन करेगी।

इस मंजूरी के साथ चिकित्सक अस्पताल में भर्ती कोविड-19 के उन वयस्क मरीजों के इलाज के लिए इस दवा का इस्तेमाल कर पाएंगे जिन्हें सिस्टेमैटिक कॉर्टिकोस्टेरॉइड दिया जा रहा है और ऑक्सीजन, नॉन-इनवेसिव या इनवेसिव मैकेनिकल वेंटिलेशन, या एक्स्ट्राकोर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेशन की आवश्यकता है।

हेट्रो ग्रुप के चेयरमैन बी पी एस रेड्डी ने कहा, "टोसिलिजुमाब की वैश्विक कमी को देखते हुए भारत में आपूर्ति सुरक्षा के लिए यह मंजूरी बहुत महत्वपूर्ण है। हम समान वितरण सुनिश्चित करने के लिए सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे।"

बयान में कहा गया है कि हेट्रो की बायोलॉजिक्स शाखा हेट्रो बायोफार्मा, हैदराबाद के जडचेरला स्थित अपने खास बायोलॉजिक्स प्रतिष्ठान में दवा का उत्पादन करेगी।

यह दवा सितंबर के अंत से उपलब्ध होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें