लाइव न्यूज़ :

हीरो मोटर्स, यामाहा ने ई-साइकिल की मोटर बनाने के लिए संयुक्त उद्यम बनाया

By भाषा | Updated: October 28, 2021 20:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर वाहनों के कल-पुर्जे बनाने वाली हीरो मोटर्स ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने जापान की यामाहा मोटर कंपनी के साथ एक संयुक्त उद्यम समझौता किया है। इसके तहत ई-साइकिल की मोटर बनाने के लिए एक विनिर्माण इकाई की स्थापना की जाएगी।

हीरो मोटर्स ने एक बयान में कहा कि दोनों कंपनियों के बोर्ड ने इस समझौते को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत वैश्विक बाजारों के लिए ई-साइकिल ड्राइव मोटर बनाने के लिए भारत में एक विनिर्माण इकाई स्थापित की जाएगी।

हीरो और यामाहा ने ई-साइकिल खंड में साथ मिलकर काम करने के लिए 2019 में समझौता किया था और संयुक्त उद्यम की स्थापना इस दिशा में अगला कदम है।

इस संयंत्र की स्थापना पंजाब में की जाएगी और इससे नवंबर 2022 तक उत्पादन शुरू हो जाएगा। संयंत्र की कुल स्थापित उत्पादन क्षमता 10 लाख इकाई होगी।

हीरो मोटर्स कंपनी (एचएमसी) समूह के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक पंकज मुंजाल ने कहा, ‘‘हमारी संयुक्त ताकत - मूल्य केंद्रित विनिर्माण में हीरो की विशेषज्ञता और यामाहा की तकनीकी विशेषज्ञता और वैश्विक पहुंच - के बल पर सफलता निश्चित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह