लाइव न्यूज़ :

हीरो मोटर्स कंपनी ने लुधियाना में लगाया नया कारखाना

By भाषा | Updated: April 13, 2021 23:16 IST

Open in App

लुधियाना, 13 अप्रैल पंजाब के उद्योग मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा ने मंगलवार को हीरो मोटर्स कंपनी (एचएमसी) के नये कारखाने का उद्घाटन किया। यह कारखाना शहर के समीप धनानसु गांव में हाई-टेक साइकल वैली में लगाया गया है।

इससे पहले मंत्री ने चंडीगढ़ मार्ग से साइकिल वैली को जोड़ने वाली 8.5 किलोमीटर लंबी और 100 फुट चौड़ी सड़क का उद्घाटन किया। इस पर 66 करोड़ रुपये की लागत आयी है।

हीरो मोटर्स कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक पंकज मुंजाल ने इस मौके पर कहा कि यूरोप में अनुसंधान और विकास सुविधाएं तथा भारत में विनिर्माण के साथ साइकिल वैली एचएमसी की वैश्विक इंजीनियरिंग और विनिर्माण श्रृंखला की स्थापना में एक महत्वपूर्ण तत्व है।

उन्होंने कहा कि नया कारखाना हीरो मोटर्स कंपनी के भारत को प्रीमियम साइकिल और ई-साइकिल के क्षेत्र में वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाने के लक्ष्य के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

मुंजाल ने कहा कि इस कारखाने से एचएमसी की उत्पादन क्षमता बढ़कर एक करोड़ इकाई सालाना हो जाएगी। इसमें 40 लाख प्रीमियम साइकिल और ई-साइकिलों का उत्पादन शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?