लाइव न्यूज़ :

हीरो मोटरकार्प की बिक्री मार्च में बढ़कर 5,76,957 इकाई रही

By भाषा | Updated: April 1, 2021 23:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अप्रैल दुपहिया वाहन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी, हीरो मोटोकॉर्प ने बृहस्पतिवार को कहा कि मार्च 2021 में उसकी कुल बिक्री 5,76,957 इकायों की हुई।

हीरो मोटोकॉर्प ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने पिछले साल मार्च में 3,34,647 दुपहिया बेचे थे। ‘‘जब अप्रैल 2020 से बीएस-छह के आसन्न रूपांतरण के अलावा कोरोना वाायरस महामारी की वजह से महीने के उत्तरार्ध में देशव्यापी लॉकडाउन के कारण बिक्री पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा था।’’

वित्तीय वर्ष 2021 में, ऑटो उद्योग ने कोरोनोवायरस महामारी के कारण बड़े व्यवधानों का सामना किया जिस महामारी की वजह से ग्राहकों का आवागमन काफी सीमित हो गया। इन चुनौतियों के बावजूद, हीरो मोटोकॉर्प ने इस वित्तवर्ष में 57,91,539 दुपहिया वाहनों की बिक्री की। हालांकि इससे पिछले वित्त वर्ष 2019- 20 में इसने कुल 64,09,719 इकाइयों की बिक्री की थी।

हीरो मोटोकॉर्प के बिक्री एवं बिक्री बाद विभाग के प्रमुख नवीन चौहान ने कहा, ‘‘हमारे लिए वित्तवर्ष 2020-21, मोटर वाहन बाजार में महत्वपूर्ण गिरावट की पृष्ठभूमि के बावजूद, तेज पुनरुद्धार और नए मील के पत्थर स्थापित करने का दौर रहा है। वित्तवर्ष के दौरान, हमने अपने शुरुआती दिनों के बाद से लेकर अब तक के 10 करोड़ इकाइयों की संचयी बिक्री के अहम पड़ाव को पीछे छोड़ दिया।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘‘मोबिलिटी क्षेत्र का भविष्य’ कहलाने के अपने इरादे को ध्यान में रखते हुए, हीरो मोटोकॉर्प अगले पांच वर्षों में नई मोटरसाइकिल और स्कूटर की पेशकश करेगी।’’

कंपनी ने कहा कि उसने इस साल मार्च में, वैश्विक व्यवसाय के लिए 32,617 इकाइयों को बिक्री कर किसी एक माह में की जाने वाली सर्वाधिक बिक्री दर्ज की है। कंपनी ने वैश्विक बाजारों में पिछले साल इसी महीने में 17,962 इकाइयां बेची थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?