लाइव न्यूज़ :

तीसरी तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प का शुद्ध लाभ 14 प्रतिशत बढ़कर 1,029 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: February 5, 2021 12:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच फरवरी देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प का एकीकृत शुद्ध लाभ 31 दिसंबर 2020 को समाप्त तीसरी तिमाही में 13.7 प्रतिशत बढ़कर 1,029.17 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 905.13 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

हीरो मोटोकॉर्प ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन अवधि में परिचालन से आय बढ़कर 9,827.05 करोड़ रुपये हो गयी, जबकि 2019-20 की तीसरी तिमाही में यह 7,074.86 करोड़ रुपये थी।

इस दौरान एकल आधार पर कंपनी का शुद्ध लाभ साल भर पहले के 880.41 करोड़ रुपये से 23.17 प्रतिशत बढ़कर 1.084.47 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान एकल आधार पर परिचालन से राजस्व बढ़कर 9,775.77 करोड़ रुपये हो गया, जो 6,996.73 करोड़ रुपये था।

हीरो मोटोकॉर्प के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) निरंजन गुप्ता ने कहा, ‘‘तीसरी तिमाही में हमारा प्रदर्शन चुनौतीपूर्ण और अस्थिर वातावरण के बावजूद कंपनी की परिचालन क्षमता व अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता को रेखांकित करता है।’’

कंपनी के निदेशक मंडल ने 65 रुपये प्रति शेयर (3,250 फीसदी) के अंतरिम लाभांश की सिफारिश की। इसके अलावा, 10 करोड़ दोपहिया वाहन का उत्पादन का स्तर प्राप्त करने को लेकर 100 करोड़ रुपये यानी पांच रुपये प्रति शेयर के विशेष अंतरिम लाभांश की भी सिफारिश की गयी है। इससे कुल अंतरिम लाभांश 70 रुपये प्रति शेयर हो गया।

कंपनी ने 21 जनवरी 2021 को 10 करोड़ दोपहिया वाहन का उत्पादन करने के स्तर को पार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?