लाइव न्यूज़ :

हीरो मोटोकॉर्प के वाहन नए साल से 1,500 रुपये तक हो जाएंगे महंगे

By भाषा | Updated: December 16, 2020 21:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर दोपहिया क्षेत्र की प्रमुख कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने एक जनवरी, 2021 से अपने वाहनों की कीमतों में 1,500 रुपये तक की वृद्धि की घोषणा की है। कंपनी ने कहा है कि उत्पादन लागत बढ़ने की वजह से वह यह कदम उठा रही है।

कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि विभिन्न जिसों मसलन इस्पात, एल्युमीनियम, प्लास्टिक और अन्य धातुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। ‘‘जिंस कीमतों में वृद्धि के प्रभाव को आंशिक रूप से कम करने के लिए हम एक जनवरी, 2021 से अपने उत्पादों के दाम 1,500 रुपये तक बढ़ाने जा रहे हैं। डीलरों को विभिन्न मॉडलों में कीमतों में वृद्धि की जानकारी जल्द दी जाएगी।’’

इससे पहले मारुति सुजुकी इंडिया, फोर्ड इंडिया और महिंद्रा एंड महिंद्रा जनवरी से अपने वाहनों के दाम बढ़ाने की घोषणा कर चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित