लाइव न्यूज़ :

हीरो मोटोकॉर्प अगले सप्ताह से 3,000 रुपये तक दाम बढ़ायेगी

By भाषा | Updated: September 16, 2021 22:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 सितंबर देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह बढ़ती लागत के असर को आंशिक रूप से कम करने के लिए अगले सप्ताह से अपने सभी मॉडल की कीमतों में 3,000 रुपये तक की वृद्धि करेगी।

हीरो मोटोकॉर्प ने एक बयान में कहा कि कंपनी 20 सितंबर, 2021 से अपनी मोटर साइकिल और स्कूटरों की एक्स-शोरूम कीमतों में बढ़ोतरी करेगी।

इसमें कहा गया है कि जिंसों की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के असर को कम करने के लिए दाम बढ़ाने जरूरी हो गये हैं।

कंपनी ने कहा कि मोटरसाइकिल और स्कूटर की कीमत में बढ़ोतरी 3,000 रुपये तक की होगी और वृद्धि की सही मात्रा मॉडल और बाजार पर निर्भर करेगी।

यह इस साल कंपनी की तीसरी मूल्य वृद्धि होगी।

कंपनी ने लागत में वृद्धि का हवाला देते हुए पहले जनवरी में अपनी मोटरसाइकिल और स्कूटर की कीमतों में 1,500 रुपये तक और इस साल अप्रैल में फिर से 2,500 रुपये की बढ़ोतरी, की थी।

हीरो मोटोकॉर्प घरेलू बाजार में कई तरह की बाइक और स्कूटर बेचती है। पिछले महीने घरेलू बाजार में कंपनी की थोक बिक्री 4,31,137 इकाई रही, जो पिछले साल के इसी महीने में 5,68,674 इकाई थी।

पिछले एक साल में इस्पात और धातु जैसी विभिन्न आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में क्रमिक वृद्धि हुई है। इससे वाहन निर्माताओं की लागत में भी वृद्धि हुई है।

इस महीने की शुरुआत में, देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने सेलेरियो को छोड़कर अपनी समूची उत्पाद श्रृंखला की कीमतों में 1.9 प्रतिशत तक वृद्धि की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?