लाइव न्यूज़ :

हीरो मोटोकॉर्प ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए ताइवान की गोगोरो इंक से गठजोड़ किया

By भाषा | Updated: April 21, 2021 18:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल देश की सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी क्षेत्र में सहयोग के लिए ताइवान की गोगोरो इंक के साथ गठजोड़ किया है।

कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इस भागीदारी के तहत दोनों कंपनियां बैटरी अदला-बदली संयुक्त उद्यम स्थापित करेंगी। भागीदारी के हत गोगोरो इंक के प्रमुख बैटरी अदला-बदली मंच को भारत लाया जाएगा। साथ ही दोनों कंपनियों इलेक्ट्रिक वाहनों के विकास में भी सहयोग करेंगी। इसके तहत हीरो के ब्रांड और गोगोरो के नेटवर्क वाले वाहन बाजार में लाए जाएंगे।

हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पवन मुंजाल ने बयान में कहा, ‘‘आज हमारी यात्रा में एक और उपलब्धि हासिल हुई है। हम दोपहिया क्षेत्र में हीरों की अग्रणी स्थिति और नवोन्मेषण की ताकत और गोगोरो के अदला-बदली कारोबारी मॉडल को साथ लाएंगे।’’

मुंजाल ने कहा कि इस भागीदारी से कंपनी के जयपुर के नवोन्मेषण एवं प्रौद्योगिकी (सीआईटी) तथा जर्मनी के प्रौद्योगिकी केंद्र में शोध एवं विकास को और तेज किया जा सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार